यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019

दीपावलीके लिए शुभकाल मुहूर्त



दीपावली पूजन कार्तिक कृष्ण अमावास्याको प्रति वर्ष किया जाता है। 2019 में यह योग 27 अक्तूबरको सन्ध्याकाल निश्चित किया गया है।
कार्तिकस्यासीते पक्षे लक्ष्मीर्निदां विमुञ्चति।  
स च दीपावली प्रोक्ता सर्वकल्याणरूपिणी।।
यद्यपि इस वर्ष शुक्र अस्त होनेके कारण कुछ आचार्योंके मतमें लेन देनके लिए बहुत अधिक शुभ समय नहीं माना गया है। फिर भी दीप पूजन लक्ष्मीपूजनके लिए शुभ मुहूर्त 12-25 दोपहरके पश्चात् है। इस वर्षका प्रदोषकाल संध्यामें सूर्यास्तके समय है।
17.40 मिनट से लेकर 19.18 तक शुभ बेला
19.18 से 20. 56 तक अमृत बेला  
यह समय अत्यन्त फलदायक है।
स्थिर लग्नमें लक्ष्मीपूजनके इच्छुक महानुभाव
दिनमें 14.12 बजे से 15.40 तक कुम्भ लग्नमें करें
सन्ध्यामें 18. 40 से लेकर 20. 35 तक सर्वाधिक शुभ समय है उसी समय समस्त पूजनका कार्य पूर्ण करें।
17. 04 से 18.40 का समय भी मेष लग्न होने से शुभ है।
जो अर्धरात्री पर्यन्त पाठ या जप करवाते हैं वे निरन्तर आगे कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

श्री विष्णु विजय स्तोत्रम् shri vishnu vijay stotram hindi translation पद्म पुराणोक्त विष्णु विजय स्तोत्र हिन्दी व्याख्या

shri vishnu vijay stotram hindie translation श्री विष्णु विजय स्तोत्रम् shri vishnu vijay stotram hindie translation विष्णु विजय स्तोत्र हिन...